हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने बॉडीबिल्डर और पूर्व मिस्टर इंडिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू की पत्नी जैसी जॉन इन दोनों केरल के एक अस्पताल में भर्ती है जिनका उपचार चल रहा है। जैसी किडनी की एक बीमारी से जूझ रही हैं जो कि जिंदगी और मौत के बीच चल रही इस लड़ाई का बड़ी हिम्मत से सामना कर रही हैं। धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं जिन्होंने लोगों से प्रार्थना के साथ-साथ सहयोग की भी अपील की है। पूर्व मिस्टर इंडिया के अनुसार उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए पैसों की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने लोगों से एक कदम आगे आकर मदद की गुहार लगाई है।
कई बॉडी बिल्डरों को ट्रेनिंग देकर चैंपियन बनाने वाले धर्मेंद्र इन दिनों बेहद परेशान हैं। यदि आप भी उनकी मदद करना चाहते हैं तो 7248140766 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। स्क्रीन और डिस्क्रिप्शन में दिए गए खाते पर पैसा भी ट्रांसफर कर सकते हैं। रामू की पत्नी को बीमारी को मात देने के लिए आपकी प्रार्थना की जरूरत है।
IDBI BANK ( HAPUR)
Name – Dharmendra Kumar
Account no – 0349104000014243
Phone no – 7248140766 paytm
IFSC Code -IBKL0000349
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























