हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान के गगन ने बताया कि वह प्लाईवुड का कारोबार करता है। पिछले काफी दिनों से दो युवक उसे परेशान कर रहे हैं। व्यापार करने के नाम पर दोनों पीड़ित से 20,000 रुपए की मांग कर रहे हैं। गगन ने जब रुपए देने से मना कर दिया तो शुक्रवार की देर रात दोनों गगन के पास पहुंचे और रुपए देने का दबाव बनाया। ऐसा करने से जब गगन ने इनकार कर दिया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और अभद्रता करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान गगन सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

























