
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद हापुड़ में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विशेष चेकिंग अभियान के साथसाथ आजसेही ऑपरेशनशील, ऑपरेशन कवच, ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन बाजार, ऑपरेशन स्वीप’ प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिक से अधिक पुलिस टीम के साथ प्रभावी फुट पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए हैं। 31 चैकिंग प्वाइंटों पर संदिग्धों की चेकिंग होगी। 3 जोन, 10 सेक्टर में बांटकर 11 क्यूआरटी बनाई गई हैं।
डीआईजी ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन शील के अंतर्गत अंतर्राज्यीय व अंतरजनपदीय तथा थानो की सीमा पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और लोगों को चेकिंग कराने, ऑपरेशन कवच के तहत स्कूल, कॉलेज, बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थान एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि में, दो पहियां, चार पहियां, संदिग्ध वाहनो, तीन सवारी, काली फिल्म, हेलमेट व हूटर, प्रमुख चौराहो एवं संवेदनशील स्थानो पर, ऑपरेशन बाजारों, मॉल, ऑपरेशन स्वीप के तहत धर्मशाला, होटल, सराय, ढाबो, रेलवे स्टेशनो, बस स्टैंड आदि पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















