जिले के सभी नगरों तथा खंडो में सेवा भारती की विधिवत ईकाई गठित हों
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा की मिश्रा डेयरी पर आयोजित हुई। सेवा भारती के प्रान्तीय सह मंत्री विपिन कुमार ने कहा कि प्रान्तीय सेवा भारती ने हापुड जिला सेवा भारती की टीम गठित कर दी है। अब जिला टीम का दायित्व है कि वह जिले के सभी नगरों और खंडो में सेवा भारती की टीम गठित कर दे। जिला मंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि पिलखुवा और गढ़मुकतेशवर में सेवा भारती की कार्यकारिणी गठित है। उन्होंने हापुड नगर, बाबूगढ, सिंभावली, बहादुरगढ, धौलाना, सपनावत आदि खंडो में सेवा भारती की कार्यकारिणी शीघ्र गठित करने को कहा। 17 मार्च को सेवा भारती के विभिन्न केन्द्रों पर सिलाई व अन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरण समारोह की व्यवस्थाओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। 30, 31 मार्च को मेरठ में आयोजित सेवा भारती की प्रान्तीय बैठक मे जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के जाने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने तथा संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश ने किया। बैठक मे विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द, सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल तथा महेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश उपस्थित थे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

























