
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गंदगी में तैयार किए गए 1300 किलो पनीर को नष्ट कराया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मिलावटी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार देर रात सहायक आयुक्त खाद्य-II हापुड़ चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में पनीर बनाने के कई ठिकानों पर छापेमारी की।जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 10 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव टोडरपुर स्थित जहीर पुत्र जमील, कादिर पुत्र मीर हसन और जमीर पुत्र जमील की पनीर निर्माणशालाओं पर कार्रवाई की। तीनों निर्माण स्थल एक-दूसरे से सटे हुए बताए गए हैं।
छापेमारी के दौरान जहीर के प्रतिष्ठान पर करीब 320 किलोग्राम, कादिर के यहां 350 किलोग्राम तथा जमीर के प्रतिष्ठान पर करीब 550 किलोग्राम पनीर मिला जो अस्वच्छ माहौल में रखा हुआ था। इसके सेवन से लोग बीमार पड़ सकते थे। इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत सैंपलिंग की और 1300 किलो पनीर को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया और चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों के निर्माण में लापरवाही ना बरतें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















