
पैसों को लेकर रेस्टोरेंट पार्टनरों में विवाद, दबंगों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में पैसों के लेन-देन और कारोबार में हुए घाटे को लेकर होटल पार्टनरों के बीच चल रही पंचायत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग होटल में घुस आए और होटल संचालक को घेरकर उसके साथ मारपीट की।
घटना के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पार्टनरों के बीच पैसों के हिसाब-किताब और कारोबार में हुए नुकसान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर होटल में पंचायत हो रही थी, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग होटल के अंदर पहुंचे और संचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















