
युवती के अपहरण के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से हजारों रुपए की नकदी और गहने गायब हैं। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले वह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान घर से परिजनों से फोन किया जिन्होंने बताया कि उसकी बेटी गांव में ही स्थित दुकान से सामान खरीदने के लिए गए थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पता चला कि घर से नगदी और गहने भी गायब है। शक होने पर उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996

























