नाबालिग के साथ पहले रेप,फिर गर्भपात
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना के एक गांव की एक नाबालिग के साथ पहले एक युवक ने रेप किया और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। नाबालिग के बीमार होने पर रेप व गर्भपात का भेद खुला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना पर आकर बताया कि उसकी 14 साल की लड़की के साथ एक युवक ने रेप किया और फिर गर्भपात करा दिया।लड़की ने बीमार होने पर बताया कि उसके साथ गांव देहरा के एक युवक परवेज ने दुष्कर्म किया और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस उस हास्पिटल के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करेगी जिस पर अवैध रूप से गर्भपात करने का आरोप है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























