309 करोड़ की लागत से बनेंगी आठ मुख्य सड़कें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की आठ मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग करेगा जिसमें 309 करोड़ रुपए की लागत आएगी। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की दो, गढ़ विधानसभा क्षेत्र की चार और धौलाना विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क के साथ-साथ हापुड़ और धौलाना विधानसभा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। लगभग 80.657 किलोमीटर सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रमुख मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं जिनमें से एनएच-9 से श्यामपुर मलकपुर मार्ग, बाबूगढ़ से कनिया कल्याणपुर का चौड़ीकरण 3.75 से 5.50 मी किया जाएगा। 11.50 किमी लंबी सड़क के निर्माण में 24.61 करोड रुपए खर्च होंगे। हापुड़ से भटेल और बछलौता नहर पटरी मार्ग को 3.75 से 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 10.50 किलोमीटर मार्ग को बनाने में 19.30 करोड रुपए खर्च होंगे जबकि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग भोजपुर-पिलखुवा मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। बछलौता पुल से घुंघराला बृजनाथपुर चीनी मिल से सपनावत से पारपा तक मध्य गंग नहर पटरी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 12 किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्तमान में तीन से 3.75 मीटर चौड़ा है। अभी सात मीटर चौड़ा होगा, दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गढ़ विधानसभा क्षेत्र की बाबूगढ़, बीवी नगर मार्ग से मवाना हापुड़ किठौर वाया कनिया मार्ग का चौड़ीकरण 3.75 से 7 मी किया जाएगा। 11.67 किलोमीटर मार्ग को बनाने में 27.66 करोड रुपए खर्च होंगे। वहीं गढ़ के अब्दुल्लापुर शाहपुर शोगढ़ मार्ग से होते हुए मध्य गंग नहर का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। 10.92 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 11.62 करोड़ से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। गढ़ में ही मवाना हापुड़ किठौर मार्ग से मुदाफरा श्यामपुर जट्ट होते हुए नानपुर वाया ढिबाई मार्ग का चौड़ीकरण 5.5 मी हो जाएगा। वहीं गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 28.37 करोड़ से किया जाएगा। यह मार्ग 3.75 मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिलेगी।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























