
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं व स्मार्ट मीटर तथा भूमाफियों द्वारा कब्जाई जा रही भूमि के विरोध में तहसील मुख्यालय गढ़मुक्तेश्वर का घेराव कर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।धरना स्थल पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर,क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, एसडीओ बिजली विभाग,एसीओ चकबंदी पहुंचे और किसानो की समस्याओं को सुना तथा उनके जल्दी से जल्दी निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।






















