
गंगा दशहरा पर बृजघाट पर श्रध्दालुओ के लिए सुविधाए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):ज्येष्ठ दशहरा व गंगा दशहरा को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एक बैठक की गई l बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, नाविकों के लिए रेट लिस्ट चस्पा करने, शराब पीकर नाव न चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश, पर्याप्त पुलिस बल और गोताखोर तैनात करने को कहा गया।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को फास्ट फूड की जांच के निर्देश दिए तथा गहरे पानी की तरफ मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाअधिकारी, क्षेत्राधिकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























