
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंची महिलाओं का एक युवक द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर से घाट पर टहल रहा था जिसने मौका देखकर स्नान कर रही महिलाओं की गतिविधियों की वीडियो बना ली जब महिलाओं को शक हुआ तो उन्हें परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने युवक को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला गुरुवार का है जब गंगा स्नान के लिए पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली है। ऐसे में उन्होंने परिजनों को अवगत कराया जो मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























