
बुध्द पूर्णिमा पर मेरठ रेंज में पुलिस के व्यापक सुरक्षा इंतजाम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ रेंज में पुलिस सुरक्षा के व्यापक व कडे प्रबंध किए गए है।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 59 निरीक्षक, 240 उ0नि0, 312 मु0आ0, 435 आरक्षी एवं 190 हो0गार्ड/पीआरडी व 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में 08 शोभायात्रा व 30 अन्य कार्यक्रम (पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है।
मेरठ रेंज में कुल स्नान घाटो की संख्या- 24 है जिनमे जनपद मेरठ मे 02, बुलनदशहर मे 12, बागपत मे 07 व हापुड़ मे 03 घाटो पर स्नान प्रस्तावित है।
परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 02, बुलन्दशहर में 04 एवं हापुड में 02 कुल 08 शोभायात्रा होना प्रस्तावित हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 89 , अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 58 एवं आयोजको/ संयोजको के साथ 64 गोष्ठियाँ आयोजित कर ली गई है ।
इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार दिनांक 01.05.2026 को मनाया जायेगा । इस अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों व विभिन्न वर्गो द्वारा स्नान/भजन/कीर्तन पूजा-अर्चना/प्रवचन कर भगवान बुद्ध की प्रतिमाओ पर पुष्पांजलि, शोभा यात्रा/प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाता है । बुद्ध पूर्णिमा पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















