
खाद के कालाबाजारियों के विरुद चलेगा अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में खाद की जमाखोरी कालाबाजारी के अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस अभियान का असर हापुड़ में भी देखने को मिल सकता है।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश में उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता के लिए व्यापक रणनीति बनाने के लिए कहा है, जिससे कहीं भी किल्लत न हो। सोमवार को मुख्य सचिव ने उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निर्देश दिए कि खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए।
कहीं भी उर्वरकों की कमी न होने दी जाए, जिससे बोआई के समय किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सचिव ने कहा कि सब्सिडी युक्त ठर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही सुनिश्चित कराया जाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















