हापुड़-पिलखुवा में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा व हापुड़ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया। पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज पर हाईस्कूल तथा हापुड़के एसएसवी इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरु हुआ।
मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा पर 483 तथा एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ पर 313 परीक्षक एवं डिप्टी हेड की ड्यूटी लगाई गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरु हुआ है। केंद्रों पर पुलिस भी तैनात की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय स्वयं मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर कड़ी नजर रखे है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























