
हापुड़ की मोदीनगर रोड व धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति आज शाम 5 बजे तक रहेगी आपूर्ति
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बिजली विभाग ने रविवार, 23 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मोदीनगर रोड हापुड़ और धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह करीब 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग के मुताबिक, मोदीनगर रोड स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर 33 केवी कंट्रोल पैनल लगाने, 11 केवी इंडक्शन केबल बदलने तथा 33/11 केवी उपकेंद्र धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के कंट्रोल रूम की छत और बाउंड्री वॉल के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के चलते धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, मोदीनगर रोड, हर्ष विहार, केशव नगर, चंद्रलोक कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, जसरूप नगर, ईशापुर, हरद्वारी नगर, मेरठ रोड, दसतौई रोड, आवास विकास, असौड़ा और बदनौली सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रह सकती है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं बिस्कॉफ बर्फी: 9760414343, 9897693627



















