
पलवाड़ा के युवक की सऊदी अरब में मौत, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी युवक बिलाल की सऊदी अरब में सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को बिलाल का शव भारत लाया गया, जिसके बाद पैतृक गांव पलवाड़ा में गमगीन माहौल के बीच उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।शनिवार शाम सुदैफ चौधरी पलवाड़ा पहुंचे और मृतक बिलाल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बिलाल की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















