
घर में निकला आठ फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली में उस समय हड़कंप मच गया, जब शांति कॉलोनी में एक मकान के अंदर करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
बताया जा रहा है कि अजगर प्रभात पुत्र फतेह सिंह के मकान में निकला था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मी रवि कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















