👁 0 views Views
29 जून को मनाई जाएगी ईद उल अज़हा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईद उल अज़हा 29 जून को मनाई जाएगी। सोमवार की देर शाम ईद उल अजहा का चांद दिखाई दिया। लखनऊ में मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि माह ए जिलहिज्ज का चांद दिख गया है जिसके बाद रूयते हिलाल कमेटी हापुड़ ने मक्का मस्जिद से 29 जून को ईद मनाने का ऐलान किया।

इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु ने अपील की कि ईद उल अजहा के त्योहार पर कुर्बानी अपने घरों पर करें। सड़कों पर कुर्बानी ना करें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी सूरत में ना करें। शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करें। सड़कों पर नमाज ना पढ़े।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























