👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम हापुड़ के कलेक्ट्रेट में अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि किसानों की समस्याओं को लेकर हरिद्वार में राष्ट्रीय शिविर लगने जा रहा है। 9 अगस्त को लखनऊ गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति एक महापंचायत का आयोजन करेगी जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाने। साथ ही कृषि की बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान रिफाकत, माहिर चौधरी, युसूफ, मोहित त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Tuitions available: contact 7351945695























