
दिल्ली से कैंची धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल बस पलटी, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): दिल्ली से कैंची धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल बस जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर कैंची धाम जा रही थी। पुलिस हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















