
गढ़ चौपला से स्याना फ्लाईओवर तक बंद पड़ी लाइटें, राहगीरों को परेशानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ चौपला अंडरपास से स्याना फ्लाईओवर की ओर जाने वाले पुल पर पिछले करीब 10-15 दिनों से लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर अंधेरा छाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों के मुताबिक कई दिनों से लाइटें खराब होने के बावजूद अभी तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल की बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि रात के समय राहगीरों को परेशानी न हो और किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















