कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण मास मे शुरु होने वाली कांवड़ियों की यात्रा की सुरक्षा हेतु जनपद हापुड़ का जिला प्रशासन व पुलिस तरह तैयारियों में जुटा है और कांवड में विघ्न डालने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी। जनपद हापुड़ को पांच जोन व 17 सैक्टर में बांट कर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी रखेगी। ड्रोन कैमरे भी कांवड यात्रा पर निगरानी रखेंगे।
सावन माह चार जुलाई से शुरु होगा और 15 जुलाई को माह शिवरात्रि है। इस दिन हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लाकर कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यातायात व्यवस्था को ठीक-ठाक बनाए रखने के उद्देश्य रुट डायवर्जन किया जाएगा। जिसका ट्रैफिक प्लान तैयार करने में पुलिस जुटी है। मेरठ-बुलंदशहर व गढ़मुक्तेश्वर-दिल्ली मार्ग पर कावंड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हए बैरीकेट लगा कर अलग से मार्ग बनाया जाएगा।
महाशिवरात्री पर भोले का जलाभिषेक करने हेतु हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर उमड़ता है और सड़कों पर केसरिया ही केसरिया दिखाई पड़ता है। महाशिवरात्रि पर्व भारतीय व सनातन संस्कृति का प्रतीक है।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214

























