
स्कूल चलो अभियान के अंतिम दिन टूटी शिक्षा विभाग की नींद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में स्कूल चलो अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाना था। यह अभियान का दूसरा चरण था। हापुड़ जनपद में अभियान का अनोखा ही रूप देखने को मिला। एक पखवाड़ा तक चलने वाले अभियान के अंतिम दिन 15 जुलाई को शिक्षा विभाग की नींद टूटी और गढ़मुक्तेश्वर के एक कॉलेज में समारोह आयोजित कर स्कूल चलो अभियान पर चर्चा की गई और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। जबकि जनपद के अन्य ब्लॉक स्कूल चलो अभियान से आयोजन वंचित रह गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि स्कूल चलो अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रहने दे। इसे जन आंदोलन बनाएं। गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित स्कूल चलो अभियान केवल एक दिवसीय सरकारी कार्यक्रम बनकर रह गया और जन आंदोलन नहीं बन सका।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























