
👁 6 views Views
रजवाहे में मृत अवस्था में मिली गाय और बछिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना के जंगलों में स्थित एक रजवाहे से एक गाय और उसकी बछिया मृत अवस्था में मिली जिसके बाद गौ सेवकों ने पुलिस को सूचना दी। गौ सेवक मोंटी पुंडीर ने बताया कि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी आदि की मदद से मृत गोवंश को बाहर निकाला और मिट्टी में दबाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश अक्सर राजवाहे और खेतों के आसपास घूमते रहते हैं। इसी बीच बुधवार को पता चला कि एक गाय और एक उसका बछड़ा रजवाहे में फंसकर मर गए। उसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से दोनों को बाहर निकाला और गड्ढा खुदवा कर उन्हें दबाया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























