
हापुड़ व बुलंदशहर की खबरों के लिए ई हापुड़ न्यूज़ व बुलंदशहर जय यात्रा एक सशक्त माध्यम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई हापुड़ न्यूज़ के छठे स्थापना दिवस व बुलंदशहर की जय यात्रा न्यूज़ के लॉन्चिंग अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ई हापुड़ न्यूज़ और बुलंदशहर जय यात्रा न्यूज़ के माध्यम से सीमन परिवार ने एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है जिसके माध्यम से दुनिया के किसी कोने में बैठकर हापुड़ व बुलंदशहर की खबरों से रूबरू हो सकते हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सीमन परिवार के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम एक सराहनीय व प्रशंसनीय प्रयास है। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रख्यात भजन गायक दीपक बंसल ने श्री राधा जी का गुणगान किया।
समारोह की अध्यक्षता श्री बालाजी धाम हापुड़ के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धनाचार्य जी महाराज ने की। समारोह के मुख्य अतिथि व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, शिक्षाविद् वर्षा तेवतिया, यूपी सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी, समाज सेविका अर्चना कंसल व अलका निम, कवयित्री डॉक्टर पुष्पा गर्ग, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवरत्न सिंह त्यागी, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, पायल डिजाइनर कलेक्शन की सृष्टि गर्ग ने कहा कि ई हापुड़ न्यूज़ ने सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाया है और जनपद हापुड़ की जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उन्हें शासन व प्रशासन तक पहुंचाया है जिन पर कार्यवाही भी हुई है।
सीमन परिवार के मुखिया व वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने पत्रकारिता के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि पत्रकार को द्धेष पूर्ण खबरों तथा समाज में विघटन पैदा करने वाली खबरों से बचना चाहिए।
ई हापुड़ न्यूज़ के कानूनी सलाहकार पुलकित अग्रवाल ने संस्था के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि हापुड़ के बाद बुलंदशहर को शुरू किया गया है। इसके बाद अमरोहा व अलीगढ़ हमारा लक्ष्य है। उन्होंने सभी से सहयोग अपील की है समारोह में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















