
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम रोड पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में पत्नी घायल हो गई जिसके बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी। महिला की हत्या की झूठी सूचना से पुलिस और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच की। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास दंपति रहते हैं जिनमें मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जो जमीन पर गिर गई। लोगों ने महिला को मृत समझ और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया महिला घायल अवस्था में पड़ी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























