
👁 30 views Views
धमकाने के आरोप में दुर्गा टेक्सटाइल के मालिक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने अभद्रता, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दुर्गा टेक्सटाइल के मालिक संजय पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान विवाद हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अजेय भारद्वाज ने फैक्ट्री मालिक संजय पांडे पर गाली-गलौज, अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























