
स्क्रूटनी के बाद 53 से बढ़कर 98 हुए प्रियांशु के अंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 में रसायन विज्ञान में 53 अंक हासिल करने वाले प्रियांशु को स्क्रूटनी के बाद 98 अंक हो गए हैं। वह हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं जहां के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मामले में बड़ी चूक हुई थी।
बता दें कि उन्होंने 2024 में कक्षा 10 में जिला टॉप किया था। बताया जा रहा है कि अंक निर्धारण में हुई चूक के कारण प्रियांशु के अंक कम आंके गए जिनमें अंक 53 से बढ़कर 98 हो गए हैं जिससे कुल अंक 420 से बढ़कर 465 हो गए हैं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG
























