
हापुड़: नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न करने के मामले में अध्यापक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक छात्रा का उत्पीड़न करने के मामले में आरोपीय अध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने विजय कुमार मित्तल पुत्र अजय कुमार निवासी स्वर्ग आश्रम रोड हापुर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था पुलिस ने आरोपी को बुधवार को दिल्ली रोड से दबोचा है
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि वह दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ती है जिसके अर्थशास्त्र के अध्यापक डॉक्टर विजय कुमार मित्तल लगातार उस पर घर पर बुलाने का दबाव बना रहा था। वह बार-बार उसे परेशान कर अश्लील बातें करता था। आरोपी ने इतना तक कह दिया कि यदि किसी से शिकायत की तो उसका करियर खराब कर देगा। दर्ज एफआईआर के अनुसार और भी कई छात्राएं आरोपी शिक्षक से परेशान हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























