
सड़क तुड़वाकर पुलिया की सफाई कराई, तेजी से होगी जल निकासी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला से आगे जल भराव की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने शाम के समय अतरपुरा चौपला पर पुलिया को खुलवाया। इसके बाद जल निकासी तेज हुई। अधिकारी का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों में सफाई पूरी हो जाएगी जिससे जल निकासी तेजी से होगी।
आपको बता दें कि यह पुलिया सड़क के बीचों बीच से गुजर रही है। इन पुलिया की सफाई करीब 10 साल बाद शुरू हुई है। शहर में हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर फिरोज बिल्डिंग के पास दो, अतरपुरा चोपला पर एक और नगर पालिका के बाहर एक पुलिया है। यह सभी पुलिया सड़क के बीच से गुजर रही है। इन पुलिया की सफाई करीब 10 साल बाद शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। बता दें कि मुरादाबाद से विशेषज्ञ की टीम को बुलवाया गया है। जल्द ही सफाई पूरी हो जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























