हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष एक दूसरे की जान लेने पर उतर आए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। विवाद में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
बता दें कि गांव देहरा में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरु हो गई और देखते ही देखती दोनों पक्षों के लाठी-डंडे निकल आए। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए और विवाद में करीब छह लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को एंबुलंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















