हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। अब रेलवे स्टेशन हापुड़ पर रुकने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों में यात्री एमएसटी पर सफर कर सकते हैं। रेलवे के फैसले से हापुड़ से दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ और खुर्जा आदि स्थानों पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक पत्र जारी भी कर दिया है जिसके बाद एमएसटी लागू करने की अनुमति दी जा चुकी है।
बता दें कि कोरोना काल के बाद पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था जिसकी वजह से ट्रेनों का किराया तीन गुना तक बढ़ गया था और दैनिक यात्री एमएसटी पर यात्रा नहीं कर पा रहे थे। लगातार उठती मांग के बाद रेलवे ने हाल ही में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा शुरू की थी। अब सभी पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा रेलवे ने दे दी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे जनवरी से कुछ और पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है।
Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929






















