हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी विवाहिता को अतिरिक्त दहेज व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने और बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शादी के कुछ समय बाद पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे।
27 फरवरी 2024 को आरोपितों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा और पीड़िता से उसकी पुत्री को छीनकर मायके के गांव स्थित एक नाले के पास छोड़कर फरार हो गए जिसके बाद पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में विवाहिता के पति संदीप, ससुर सुरेंद्र, सास कुसुम, ननद रिंकी, नंदोई मनेंद्र और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कपूरपुर क्षेत्र के गांव बीघेपुर की उपासना ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2022 को जिला मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव हर्रा के संदीप से हुई थी। शादी में विवाहिता के पिता ने दहेज में 15 लाख रुपए का सामान दिया था। शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने घर न बिगड़े इसलिए मामले की जानकारी किसी को नहीं दी और सब कुछ सहती रही। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























