👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में ससुरालियों ने दहेज के लालच में गर्भवती के पेट में लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया. साथ ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के साथ भी गाली गलौज कर मारपीटाई की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.
आरोप है कि मजीदपुरा निवासी शकील पुत्र इस्लामुद्दीन, लालू, इसरार समेत चार आरोपियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसके पिता के साथ भी गाली गलौज कर मारपीटाई की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
























