👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे की बसों में फर्जी मासिक पास बनाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने और धोखाधड़ी करने के मामले में हापुड़ के मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी आसिफ अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि आसिफ लालच के चलते नकली पास बनाकर यात्रा करता था जिसे अधिकारियों ने दबोच लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.

























