
रविंद्र चौधरी ने गांव राजपुर मढ़ेया में किया जन चौपाल का आयोजन
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जन चौपाल में कैंप एवं चौपाल का आयोजन पूर्व विधायक प्रत्याशी रविंद्र चौधरी के गांव राजपुर मढ़ैया में किया गया। चौपाल की अध्यक्षता धीरज सिंह संचालन सुखबीर मोरल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। हापुड़ प्रभारी ओमपाल सिंह गुर्जर ने जन चौपाल केंडर को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में किसानों को बर्बाद कर दिया है और किसानों के खिलाफ विरोधी बिल लाए गए हैं। देश का किसान बर्बाद है और सरकार के कारण देश बर्बादी की कगार पर है।
वक्ता ने कहा कि भाजपा ने हर जाति-बिरादरी के साथ अन्याय किया है और अब समय आ गया है कि इसका अंत किया जाए। इसके लिए सभी को ईमानदार होना पड़ेगा। कार्यक्रम में रविंद्र भाई, देवेंद्र जाखड़, एडवोकेट बिलाल, ऋषिपाल प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















