
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपदवासियों से अपील की है कि गवंशों के चारे और गर्मियों में गोवंशों की देखभाल के लिए, सहयोग के लिए आगे आए। दान के रूप में क्षमता के अनुसार संरक्षित निराश्रित गोवंशों के लिए दान के रूप में क्षमता के अनुसार भूसे का प्रबंध करने का प्रयास करें। साथ ही यदि संभव हो तो सामाजिक सहयोग से स्थानीय स्तर पर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर गर्मी से बचाव के लिए कुछ कल्याणकारी कार्य भी कराए जाने का प्रयास करें। इस संबंध में विभाग स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। आज जनपद हापुड़ के आश्रय स्थलों में 3,597 निराश्रित गोवंश के लिए चारे और देखभाल में सहयोग की अपील की गई है।
























