हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा ना होने पर एसडीएम समेत कई अफसरों का वेतन रोक दिया है. आशय का आदेश भी निकाला गया है.
बता दें कि 14 मई को जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक आदेश जारी होने के बाद सभी में हड़कंप मच गया जिसमें जिले के सभी उपजिलाधिकारी, उप खंड विकास अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि गेहूं खरीदने के लिए वर्ष 2022-23 के लिए शासन द्वारा जनपद हापुड़ में 36000 एमटी का क्रय लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 655.840 एमटी गेहूं ही खरीदा जा सका है जिसपर डीएम ने नाराजगी जताई है और अधिकारियों का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया है.

US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739























