सीएम योगी के संभावित दौरे के चलते डीएम-एसपी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल को गढ़ अमरोहा से भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। संभावना है कि सीएम योगी सिखेड़ा स्थित कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर लोगों को संबोधित करेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा जनसभा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। राजनीतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। संभावना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल को सिखेड़ा पहुंचेंगे और कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, हेलीपेड की तैयारी आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, विधानसभा प्रभारी नरेश अमराला, विधानसभा संयोजक राहुल उपधाय, जिला महामंत्री राजीव सिरोही, जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
























