
गाली देने से मना करने पर बुजुर्ग की पिटाई, मेरठ रेफर; पिता-पुत्र पर केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):” जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां कपूरपुर थाना क्षेत्र के सपनावत गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया।
गाजियाबाद में कार्यरत शुभम के मुताबिक, शनिवार की शाम उनका पड़ोसी राजकुमार गली में सरेआम गाली-गलौज कर रहा था। जब शुभम के पिता बुजुर्ग राजेंद्र सिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी राजकुमार आगबबूला हो गया और उसने उन पर हमला कर दिया।
इसी बीच आरोपी का पिता ओमपाल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों ने मिलकर बुजुर्ग राजेंद्र सिंह की जमकर पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह को तुरंत सीएचसी (CHC) में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















