
हापुड़ वासियों को सौगात: HPDA खर्च करेगा ₹2.04 करोड़; रोशन होंगी सड़कें, खिलेंगे पार्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के निवासियों के लिए एक राहत भरी और अच्छी खबर है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) शहर की सूरत बदलने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल, क्षय रोग परिसर, आनंद विहार और प्रीत विहार समेत कई इलाकों में पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था को दुरुस्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
प्राधिकरण करीब ₹2.04 करोड़ खर्च करने जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय व क्षय रोग परिसर: ₹12.24 लाख(2 हाईमास्ट + 3 सोलर लाइटें),
आनंद विहार (ब्लॉक-ई व बी): ₹88.74 लाख (विद्युतीकरण व स्ट्रीट लाइट),
ट्रांसपोर्ट नगर योजना (बुकिंग ऑफिस BO-127 से 210 व 301 से 426): ₹29.41 लाख, आनंद विहार (पॉकेट-एल, प्रधानमंत्री आवास के सामने): ₹24.02 लाख,आनंद विहार (एम-ब्लॉक पार्क): ₹10.77 लाख (हाईमास्ट लाइटें)
रोशनी के साथ-साथ शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पार्कों का सौंदर्यकरण और नए पार्कों का निर्माण भी कराया जाएगा।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996



















