
हापुड़ में स्वाइन फ्लू के केस बढ़कर 20 हुए, डेंगू का भी खतरा बढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में अब एक साथ दो-दो बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर के मोहल्ला महेशपुरी में एक 26 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी तरफ 65 वर्ष के एक बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा अब बढ़कर 20 तक पहुंच गया है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी हैं और जिला अस्पताल के वार्ड पूरी तरह से फुल हो चुके हैं।”
“हापुड़ नगर के महेशपुरी निवासी युवक का इलाज जहां शहर के एक अस्पताल में चल रहा है, वहीं स्वाइन फ्लू की चपेट में आए 65 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्होंने निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में अभी भी डेंगू का लार्वा बड़ी मात्रा में पाया जा रहा है।
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है और टेस्ट कराने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने जांच का दायरा बढ़ाने और अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।”
“स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
घर या कूलरों में पानी जमा न होने दें और पूरे कपड़े पहने,रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें,भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें,
और यदि तेज बुखार, खांसी या जुकाम जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें व जांच कराएं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



















