
👁 0 views Views
डीएम रैन बसेरे में असहाय लोगों से मिली
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार की रात को रैन बसेरे में रह रहे असहाय लोगों से बातचीत की और व्यवस्थाओ के बारे में जाना।डीएम मंगलवार की रात अचानक अतरपुरा चौपला एवं रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने जा पहुंची और ठंड से बचाव हेतु की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शासन की नीति के अनुसार रैन बसेरो को जन उपयोगी बनाने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने तथा अलाव जलाए जाने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने रैन बसेरे में रह रहे असहाय लोगों से वार्ता की और उपलब्ध सुविधा से सन्तुष्ट के बारे में पूछा।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545





























