
👁 0 views Views
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन ने ज्वैलरी कारोबारियो के साथ एक बैठक आयोजित की । बैठक में समाज और व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वार्ता के दौरान सुनार समाज के लोगों ने व्यापार से संबंधित अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। बैठक में सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई।
बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के संदेश और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और सरकार के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने की बात कही।























