👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार की रात को हापुड़ व पिलखुवा के रामलीला मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एडीएम श्रद्धा, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी उपस्थित रहे।
दशहरे पर्व के दौरान स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हापुड़ जनपद के पिलखुवा हापुड़ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया जहां व्यवस्थाओं का बारीकी से जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।























