हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में एक घर तमंचे तैयार कर गुंडों को सप्लाई करने का अड्डा बना था, मुखबिर ने पुलिस को बताया और पुलिस ने भांडा फोड़ दिया। थाना देहात पुलिस ने बुधवार की रात गांव के एक घर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है जहां से पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर बने व अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
बता दें कि पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में एक मकान में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही है जहां से बदमाशों को हथियारों की सप्लाई की जाती है।सटीक सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा और पुलिस हथियार फैक्ट्री को देखकर दंग रह गई। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता करने में लगी है कि किस-किस को इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री से हथियारों की सप्लाई की गई।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038























