
पिलखुवाःसाबुन गोदाम मालिक को भारी पड़ा बैरिकेड हटाना, नगर पालिका ने नोटिस थमाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज में हाल ही में 15 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका एक्शन में नजर आ रही है। दो दिन पहले ही इस सड़क को मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बैरिकेड्स यानी रोक लगाई थी लेकिन मोहल्ले में स्थित एक साबुन गोदाम के मालिक पर आरोप है कि उसने गोदाम से सामान निकालने और गाड़ियों की आवाजाही के लिए सड़क के किनारे लगाए गए बैरिकेड्स को हटा दिया। इससे नई बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही निर्माण विभाग से विनोद कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ठेकेदार से तुरंत रोक (बैरिकेड्स) को दोबारा लगवाया गया। नगर पालिका ने गोदाम मालिक को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है।
मामले पर अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नई सड़क को सुरक्षित रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। अगर किसी ने दोबारा बैरिकेड हटाकर सड़क को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















