
HPDA का एक्शन: अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, एक इमारत सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अवैध निर्माण और बिना इजाजत काटी जा रही कॉलोनियों पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) का चाबुक चला है। बाबूगढ़ और देहात क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया, वहीं एक अवैध इमारत को सील भी कर दिया गया।
HPDA की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
अभियान के तहत:
एनएच-09 के पास गोंदी सलाई रोड पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, शाहपुर जट्ट में चौधरी फार्म हाउस के सामने की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया, बछलौता रोड पर डीजीएस स्कूल के पास विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।
इसके अलावा, जरौठी रोड पर बिना अनुमति बनाए जा रहे एक भवन को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए एचपीडीए (HPDA) के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने सख्त लहजे में कहा कि “कोई भी निर्माण या कार्य करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र (मैप) स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति के किए जाने वाले अवैध निर्माणों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















