
बुखार से पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत, झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और आक्रोशित कर देने वाली खबर सामने आई है। कपूरपुर थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा और इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।”
“जानकारी के मुताबिक, भुड़िया गांव के रहने वाले देवेंद्र बैरागी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनका 3 वर्षीय बेटा ‘देव’ बीते करीब एक हफ्ते से तेज बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया लेकिन मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान अचानक बच्चे की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही मासूम की मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। दुखों के पहाड़ से टूटे परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।” “मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।”
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















